संभल, जुलाई 8 -- संभल-मुरादाबाद हाईवे स्थित करीब 101 करोड़ रुपये मूल्य की 38 बीघा सरकारी जमीन पर बनाए गए बोन मिल-धर्मकांटा समेत सभी भवनों को तहसीलदार ने सील करा दिया। मंगलवार शाम को तहसीलदार थाना पुलिस व राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं भूमि घोटाले की जांच तेज होने के बाद कई आरोपी शहर से गायब हो गए हैं। नोटिस देने के बाद पुलिस पूछताछ करने के लिए आरोपियों की तलाश कर रही है, लेकिन कई आरोपी पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए कोर्ट में पहुंच गए हैं। तश्तपुर गुसाईं स्थित करीब 101 करोड़ रुपये के भूमि घोटाले में शाहजहांपुर के सहायक नगर आयुक्त तथा संभल नगर पालिका परिषद के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी (ईओ) राजकुमार गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। मंगलवार शाम को तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह राजस्व विभाग की टी...