सरकारी भूमि पर फलदार पौधरोपण की मांग
कौशाम्बी, जून 5 -- भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के बैनर तले शुक्रवार को भगवतपुर ब्लॉक परिसर में किसानों की पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में गांवों की सरकारी भूमि को चिन्हित कर वहां बड़े पैमाने पर फलदार वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण की मांग प्रमुखता से उठाई गई। जिलाध्यक्ष शनि शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित पंचायत में किसानों ने कहा कि ग्राम समाज की खाली पड़ी सरकारी भूमि का सदुपयोग करते हुए आम, अमरूद, आंवला, जामुन सहित विभिन्न फलदार वृक्ष लगाए जाएं। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, हरियाली बढ़ेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में प्राकृतिक संसाधनों का विकास होगा। पंचायत के बाद किसानों ने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि ग्राम पंचायतों में उपलब्ध सरकारी भूमि का सर्वेक्षण कर पौधरोपण की कार्य योजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.