सरकारी भूमि पर प्रशासन ने चस्पा किया नोटिस
सीतापुर, जून 19 -- सीतापुर, संवाददाता। डीएम कोर्ट के आदेश पर तहसील प्रशासन ने शुक्रवार को प्लाईवुड परिसर से संबंधित करोड़ों रुपये मूल्य की शेष खाली भूमि पर नोटिस चिपकाने की कार्रवाई की। प्रशासन ने 30 दिन के भीतर भौतिक कब्जा लेने और उसे राजस्व अभिलेखों में राज्य सरकार के नाम दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुछ दिन पूर्व प्रशासन ने प्लाईवुड परिसर की लगभग 71 बीघा भूमि को कब्जे में लेकर सरकारी अभिलेखों में दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। अब उसी क्रम में परिसर से जुड़ी करीब 47 बीघा अतिरिक्त खाली जमीन पर भी नोटिस चस्पा कर दी गई है। यह कार्रवाई कुल 22 गाटों में दर्ज 3.824 हेक्टेयर भूमि पर की गई है। तहसील प्रशासन का कहना है कि संबंधित भूमि लंबे समय से स्वामित्व विहीन श्रेणी में दर्ज थी और उसके संबंध में जिलाधिकारी न्यायालय ने आदेश जार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.