बरेली, मार्च 15 -- शीशगढ़। रविवार सुबह थाना क्षेत्र के गांव भकावा में सरकारी भूमि पर पेड़ काटने की सूचना पर राजस्व और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। गांव भकावा निवासी गंभीर सिंह ने बताया कि वे अपने खेत में कटगुल्ला के पेड़ कटवा रहे थे। इसी दौरान किसी ने बरेली के अधिकारियों को फोन कर सूचना दी कि सरकारी भूमि पर पेड़ काटे जा रहे हैं।लेखपाल ने मौके पर जांच की, जिसमें पाया गया कि पेड़ गंभीर सिंह के निजी खेत में ही लगे थे। वन दरोगा रमेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि पेड़ प्रतिबंधित श्रेणी में नहीं आते हैं। मानपुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र धामा को जांच के लिए भेजा गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.