संतकबीरनगर, अप्रैल 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल में बंजर भूमि को सरकारी संपत्ति घोषित करते हुए नगर पंचायत मेंहदावल ने उस पर अपना कब्जा मजबूत कर लिया है। नगर पंचायत कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से खुदाई कराई और भूमि पर सरकारी संपत्ति का बोर्ड स्थापित कर दिया। बताया जाता है कि यह भूमि पहले से ही विवादों में रही है। बीमापार मोहल्ले में स्थित करीब एक एकड़ से अधिक बंजर जमीन का पट्टा लगभग पांच दशक पूर्व सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय के नाम पर किया गया था। हालांकि, जिलाधिकारी द्वारा करीब सात वर्ष पूर्व इस पट्टे को अवैध मानते हुए निरस्त कर दिया गया था। पट्टा निरस्तीकरण के बाद भी प्रबंधन की ओर से राजस्व परिषद में निगरानी दाखिल की गई, लेकिन वहां से कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हु...