लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- ग्राम अतरिया निवासी एक ग्रामीण ने ग्राम पंचायत के अभिलेख में दर्ज नवीन परती की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर एसडीम डॉ अवनीश कुमार को एक शिकायती पत्र सौंपा है। ग्राम अतरिया निवासी देवेन्द्र सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह ने दिए गए प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि भूमि गाटा संख्या 693 जो कि ग्राम अतरिया में नवीन परती खाते में दर्ज है। उक्त भूमि में अतरिया ग्राम प्रधान, रामलाल पुत्र पारस व बालगोविन्द पुत्र प्यारेलाल वार्ड सदस्य निवासी ग्राम श्रीनगर अवैध तरीके से बालू व मिट्टी का खनन करके ट्रैक्टर-ट्राली से उपरोक्त सरकारी भूमि पर पटाई कर रहे है और भूमि पर अवैध कब्जा करने के फिराक में है। जिसमे ग्राम प्रधान संलिप्त है, जिसे तत्काल रूकवाया जाना आवश्यक है। ग्रामीण ने मौके की स्थलीय जांच कराकर सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध...