गंगापार, मार्च 17 -- लालगोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत लालगोपालगंज के ग्राम दानियालपुर में सरकारी भूमि को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद को प्रशासन ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए स्पष्ट कर दिया। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश कराई और वास्तविक स्थिति का निर्धारण किया।दानियालपुर में गाटा संख्या 105 (चक मार्ग) और गाटा संख्या 109 (नवीन परती) की भूमि को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। सीमांकन और कब्जे को लेकर संबंधित पक्षों के बीच तनातनी की स्थिति बनी हुई थी, जिसको लेकर प्रशासन से लगातार शिकायतें भी की जा रही थीं। मंगलवार को प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार धीरज पटेल के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की टीम को मौके पर भेजा। टीम में नगर पंचायत के वरिष्ठ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.