गोंडा, अप्रैल 4 -- टिकरी, संवाददाता। मैनपुर गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इस संबंध में हल्का लेखपाल की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लेखपाल दिनेश कुमार यादव ने बताया कि गांव की हरिजन आबादी व नवीन परती भूमि पर दो लोग जुताई कर फसल की बुआई कर रहे थे। 18 जुलाई 2025 को प्रशासन द्वारा फसल जुतवाकर जमीन खाली कराई गई थी। इसके बाद भी आरोपियों ने दोबारा गेहूं की फसल बोकर कब्जा कर लिया। बताया गया कि संबंधित लोगों को नोटिस भी दिया गया, लेकिन इसके बावजूद जमीन खाली नहीं की गई। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि इस मामले में लायकराम और धर्मावती के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वहीं, ग्राम प्रधान दुर्गा सिंह ने कहा कि सरकारी जमीनों को सुरक्षित कराया जाएगा और राजस्व टीम के सहयोग से अभिया...