कानपुर, मई 10 -- कानपुर। अहिरवां के मवैया गांव में केडीए द्वारा सरकारी जमीन पर बने कब्जे को तोड़ने के बाद फिर से निर्माण कराये जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने केडीए के उपाध्यक्ष से मामले की शिकायत की है। अहिरवां के मवैया गांव निवासी मुकेश शर्मा के अनुसार गांव की सरकारी तालाब और चरागाह की जमीन पर दबंग ने कब्जा कर मकान बना लिया था। जिस पर कुछ साल पहले ग्रामीणों की शिकायत पर केडीए व प्रशासन की टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया था। उसके बाद फिर से आरोपितों ने जमीन पर कब्जा कर मकान बना लिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपितों की दबंगई के चलते ग्रामीण कुछ नहीं बोल पाते हैं। जिस पर पीड़ित ने केडीए उपाध्यक्ष से मामले की शिकायत की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.