प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 26 -- सुवंशा। नगर पंचायत सुवंसा वार्ड नंबर नौ में दलित बस्ती में आवास का निर्माण सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से हो रहा था। इसकी सूचना हरिहर प्रसाद मिश्र ने उपजिलाधिकारी को दी। तहसीलदार की ओर से उक्त शिकायती पत्र को संबंधित हल्का लेखपाल को सूचित कर आख्या मंगवाई। लेखपाल ने मौके पर जाकर पाया कि निर्माण नवीनपरती एवं चकमार्ग के कुछ हिस्से में हो रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य रोककर वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...