गोंडा, अप्रैल 4 -- टिकरी,(गोंडा)संवाददाता। गोंडा जिले के मैनपुर गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। प्रशासन द्वारा एक बार जमीन खाली कराए जाने के बावजूद आरोपियों ने दोबारा कब्जा कर फसल बो दी। हल्का लेखपाल की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हल्का लेखपाल दिनेश कुमार यादव ने बताया कि मैनपुर गांव की हरिजन आबादी और नवीन परती भूमि पर दो लोगों द्वारा जुताई कर फसल बोई जा रही थी। मामले की जानकारी होने पर प्रशासन ने 18 जुलाई 2025 को मौके पर पहुंचकर फसल जुतवाई और जमीन खाली कराई। लेकिन आरोपियों ने प्रशासनिक कार्रवाई की परवाह किए बिना एक बार फिर उसी जमीन पर गेहूं की फसल बो दी और अवैध कब्जा जमा लिया।लेखपाल ने बताया कि संबंधित लोगों को नोटिस भी दिया गया और जमीन खाली करने को ...