अल्मोड़ा, सितम्बर 17 -- अल्मोड़ा। सरकारी भूमि एवं संपत्तियों को लीज पर देने की प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि सरकार की नीतियों से स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि सरकार भूमि को चहेतों के हित में इस्तेमाल करने की तैयारी कर रही है। बुधवार को भोज ने बयान जारी करते हुए कहा कि राज्य की जमीन केवल सरकार की संपत्ति नहीं, बल्कि जनता की अमानत है। ऐसे में सरकारी विभागों की बेशकीमती जमीनों को लंबे समय के लिए लीज पर देकर उन्हें निजी कंपनियों के हवाले करना चिंता का विषय है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि किन जमीनों को किस व्यक्ति अथवा कंपनी को कितनी अवधि के लिए किन शर्तों पर दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सरकारी संपत्तियों से जुड़े प्रस्तावों का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करे सरकार कहा कि मसूरी स्थित पा...