देवरिया, जुलाई 11 -- रुद्रपुर, नंद किशोर गांधी। पिड़हनी गांव में तनाव के चलते अभी भी पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं। सरकारी भूमि के लिए दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसमें एक की जान चली गई। शुक्रवार को प्रशासन ने मुख्य आरोपी बैजनाथ यादव के मकान पर बेदखली का नोटिस चस्पा कर दिया।

सरकारी भूमि पर विवाद रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के पिड़हनी गांव में सरकारी भूमि कब्जाने को लेकर दो पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा था। उसी मामले में आईजीआरएस का निस्तारण करने बुधवार को एसडीएम राजस्व टीम के साथ पहुंचे थे। उसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के सर्वजीत को धक्का दे दिया और गिरने से उनकी मौत हो गई जिसके बाद काफी हंगामा हुआ। घटना के बाद से गांव में अभी भी तनाव बना हुआ।

भूमि का कब्जा पिड़हनी गांव में गाटा संख्या 280 नवीन पर्ती है, जिसका रकबा 61 एयर है। जबकि...