जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- बोड़ाम की रसिकनगर पंचायत के बड़ासुसनी गांव की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत उपायुक्त से की गई है। गुरुवार को जिला पार्षद गीतांजलि महतो के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने उपायुक्त से सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने की अपील की। उक्त भूमि को पूर्व में बोड़ाम के अंचलाधिकारी द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया था। आरोप है कि रोहित गोराई द्वारा पुनः कब्जा करते हुए बांस की घेराबंदी की गई है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत करने वालों में प्रियंका गोराई, पार्वती गोराई, खुशबू गोराई, ऋतिका गोराई, यशोमती गोराई, ग्राम प्रधान बंकबिहारी महांती, चतुर्थ नारायण मिश्रा, मुखिया अर्चना सिंह आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...