संभल, मार्च 21 -- विकासखंड पंवासा परिसर में स्थित सरकारी भवन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। खंड विकास अधिकारी ने पुलिस को तहरीर देकर भवन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। थाना असमोली क्षेत्र के गांव चंदावली निवासी कपिल कुमार पिछले लगभग 10 वर्षों से ब्लॉक परिसर के एक कमरे पर कब्जा जमाए हुए है। इतना ही नहीं वह वहां पशुओं को भी बांध रहा है। जिससे सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग हो रहा है। कब्जा हटाने के लिए कई बार नोटिस जारी किया गया लेकिन आरोपी ने भवन खाली करने से साफ इनकार कर दिया। नोटिस जारी होने के बाद वह अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकाता है और मारपीट पर उतारू हो जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी भी देता है। इस अवैध कब्जे के कारण ब्लॉक के कर्मचारियों को बाहर किराए पर कमरा लेकर रहना पड़ रहा है जिससे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.