सरकारी भवनों से तीन दिन में खत्म करना होगा जलजमाव
प्रयागराज, अगस्त 14 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। डेंगू और मलेरिया समेत वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लेकर मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर और प्रतापगढ़ के अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंडल के चारों जिलों के डीएम को तीन दिन के भीतर सरकारी भवनों एवं परिसरों से जलजमाव खत्म करने का निर्देश दिया।
स्वच्छता और जल निकासी मंडलायुक्त ने ग्राम पंचायत और शहरी क्षेत्र में नालियों-नालों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने तथा मलिन बस्तियों में विशेष अभियान चलाने के साथ जिला निगरानी समितियों को सक्रिय रहने, संपर्क नंबरों का व्यापार प्रचार प्रसार करने के साथ अधिकारियों को प्रशिक्षण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। डेंगू के आकस्मिक ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.