लखनऊ, फरवरी 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिए हैं कि होली के अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री के लिए उचित मंच मिले। उन्होंने कहा है कि सभी जिलों में विकास भवन, कलेक्ट्रेट, तहसील व अन्य शासकीय परिसरों में अस्थाई स्टॉलों की व्यवस्था की जाए। जिला प्रशासन, नगर निकायों व संबंधित विभागों के सहयोग से संस्थागत और सामूहिक खरीद को भी बढ़ावा दिया जाए। सीडीओ को निर्देशित दिया गया है कि वे अधिकारियों व कर्मचारियों को इन उत्पादों की खरीद के लिए भी प्रेरित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.