पटना, अप्रैल 8 -- गर्मी में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम के लिए भवन निर्माण विभाग के अभियंता सभी सरकारी भवनों का सघन निरीक्षण करेंगे। विभाग ने कार्यपालक अभियंताओं को राज्य के सभी महत्वपूर्ण एवं सरकारी भवनों में अग्नि सुरक्षा मानकों को कड़ाई से लागू करने और उनके नियमित निरीक्षण का निर्देश दिया है। भवनों में अग्नि सुरक्षा हेतु लगाए गए उपकरणों, सामग्री की अग्नि वहन क्षमता सहित कई स्तर पर जांच शुरू कर दी गई। भवनों में इलेक्ट्रिकल वर्क की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक उड़नदस्ता का गठन किया गया है। यह टीम भवनों में हो रहे इलेक्ट्रिकल कार्यों की गुणवत्ता की औचक जांच कर रही है, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। भवन निर्माण सचिव कुमार रवि ने बुधवार को बताया कि गर्मी के मद्देनजर सभी अग्नि सुरक्षा उपाय लागू करने और उपकरणों के कार्यशील स्थिति की...