महाराजगंज, जून 17 -- महराजगंज, नवीन सिंह विशेन। बिजली पर निर्भरता कम करने व ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए जिले के सभी सरकारी दफ्तरों व भवनों पर सोलर ऊर्जा पैनल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही सभी पंचायत भवनों को भी पीएम सूर्य घर योजना के तहत सौर ऊर्जा से रोशन किया जाएगा। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान इसको लेकर दिशा निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- सरकारी भवनों पर लगेंगे सोलर पैनल, पीएम सूर्य घर से रोशन होंगे पंचायत भवनसमीक्षा बैठक डीएम विद्युत वितरण, बिल वसूली, पीएम सूर्य घर योजना व आईजीआरएस के निस्तारण की प्रगति को देखा। बैठक में प्रभारी नेडा प्रेम प्रकाश ने बताया कि जिले में 15 जून 2026 तक कुल 2762 पीएम सूर्य घर स्थापित किए जा चुके हैं। इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल में 298, मई में 318 व जून में अ...