झांसी, मार्च 18 -- सरकारी भवनों की जांच की जाएगी। इनमें यदि कहीं भी गंदगी मिली या जल भराव दिखा तो संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी। यह बात डीएम मृदुल चौधरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा करते हुए कही। बताया कि 1 से 30 अप्रैल तक अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया आदि संचारी रोगों से जुडे़ मामलों की आशंका को देखते हुए जनपद में अन्तर्विभागीय समन्वय के साथ माइक्रो प्लान बनाएं। अधिकारियों को निर्देश दिए कि पहले संचारी रोग नियंत्रण के सम्बन्ध में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर लें। स्वच्छता, सैनिटाइजेशन तथा फॉगिंग का विशेष कार्यक्रम संचालित किया जाए।उन्होंने कहा कि निगरानी समितियां डोर-टू-डोर सर्वे करें और यदि कोई बच्चा बुखार आदि से ग्रसित है, तो उसे मेडिसिन किट उपलब्ध कराएं। सभी सरका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.