बोकारो, जून 20 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सिटी थाना प्रभारी सुदामा दास के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सिटी थाना क्षेत्र में तंबाकू एवं अन्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके तहत नयामोड़ चौक से जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही तंबाकू छोड़ने में सहायता के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित टोल फ्री नंबर 1800-11-2356 के स्टिकर सभी ऑटो रिक्शाओं पर लगाए गए। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त भारत अभियान के तहत स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रमतंबाकू मुक्त जीवन की शपथ युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डीएवी इस्पात सेक्टर 2 में तंबाकूमुक्त एवं नशामुक्त जीवन की शपथ दिलाई गई। थाना प्रभारी सुदामा दास ने कहा कि खुले में धूम्रपान करने से पैसिव स्मोकिंग के कारण अन्य लोगों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर दुष...