बरेली, मई 28 -- अलीगंज। गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों के लिए बारदाना न होने की बात कहकर गेहूं तौल से मना किया जा रहा है, वहीं सरकारी बारदाना व्यापारियों को सौंप दिया जाता है। भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं ने शिकायत की है।मझगवां ब्लॉक के रूपनगला गांव में शुक्रवार को किसानों ने एक व्यापारी को सरकारी बारदाने में गेहूं भरते रंगे हाथों पकड़ लिया और इसका वीडियो बना लिया। ​भाकियू तहसील अध्यक्ष महाराज सिंह यादव की शिकायत पर एसडीएम आंवला ने टीम भेजी। टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी व्यापारी गेहूं लदी गाड़ी लेकर फरार हो गया, लेकिन लेखपाल देवकीनंदन ने छापेमारी कर सरकारी बारदाना बरामद किया है। भाकियू ने चेतावनी दी कि यदि क्रय केंद्र प्रभारी और व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन प्रदर्शन करेगा। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...