सरकारी बैठक में इमरान मसूद से ही भिड़ गए सपा विधायक, हतप्रभ देखती रह गईं इकरा हसन
नई दिल्ली, अगस्त 19 -- इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के रिश्ते एक बार फिर सहारनपुर में तल्ख नजर आए। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी 'दिशा' (DISHA) की बैठक में अधिकारियों और अन्य जनप्रतिनिधियों के सामने ही सपा के विधायक आशु मलिक और कांग्रेस सांसद इमरान मसूद भिड़ गए। दोनों में तीखी नोकझोंक से बगल में बैठी सपा सांसद इकरा हसन भी असहज और हतप्रभ दिखाई दीं। हालांकि उन्होंने किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं किया। एक ही गठबंधन के दो नेताओं के बीच इस तरह से विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। दरअसल बैठक में सपा विधायक आशु मलिक जनता से जुड़ी समस्याओं को उठाने की बात कह रहे थे। इस पर इमरान मसूद ने आपत्ति जताई। उन्होंने मलिक से कहा कि वे दूसरों को बोलने ही नहीं दे रहे हैं। इस पर मलिक ने नाराजगी जताई और कहा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.