मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के जवाहरलाल रोड स्थित एक सरकारी बैंक की सुरक्षा को उपलब्ध कराए गए चार हथियार अब रिटायर हो गए हैं। जिला दंडाधिकारी के आदेश पर चारों हथियारों को नगर थाने के मालखाना में जमा कराया गया है। उसके बाद उन्हें सील किया गया। उस पर बैंक का नाम व तिथि अंकित कर मालखाना में रखा गया है। बैंक ने जमा कराये गए हथियारों के लाइसेंस नंबर का भी जिक्र किया है। पुलिस के अनुसार चारों हथियार आउट डेटेड हो गए थे। इसके बाद जिला दंडाधिकारी के आदेश पर इन हथियारों को जब्त कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...