गुड़गांव, जनवरी 28 -- गुरुग्राम, संवाददाता। सप्ताह में दो दिन अवकाश की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर गुरुग्राम में बुधवार को बैंककर्मियों का व्यापक और संगठित शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। जिलेभर की बैंक शाखाओं पर कामकाज पूरी तरह ठप रहा। नकदी, पेंशन, सैलरी, लोन और चेक क्लियरेंस जैसे जरूरी काम अटक गए, जिससे ग्राहकों से लेकर कारोबारी वर्ग तक दिनभर परेशान नजर आया। इस दौरान 7.34 लाख करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर हड़ताल का असर इतना व्यापक रहा कि गुरुग्राम जिले के 7.34 लाख करोड़ के कुल बैंकिंग कारोबार पर सीधा प्रभाव पड़ा। औद्योगिक और कॉरपोरेट हब माने जाने वाले इस जिले में बैंकिंग गतिविधियां थमने से आर्थिक रफ्तार पर ब्रेक लगा। यह आंदोलन सीबीओए (एजीएस) के सहायक महासचिव दीपक गौतम, हरियाणा स्टेट एम्प्लॉइज फेडरेशन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.