हापुड़, दिसम्बर 17 -- यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर जिले के सरकारी बैंकों में विरोध स्वरूप बैच लगाकर कार्य किया गया। कर्मचारियों ने सरकारी बैंकों में साप्ताहिक 5 दिनों का कार्य दिवस लागू करने की मांग उठाई। यूएफबीयू के जिला कोर्डिनेटर आरके माहेश्वरी ने बताया कि पिछले लगभग 2 साल से लगातार आश्वासन के बाद भी सरकारी बैंकों में साप्ताहिक 5 दिनों का कार्य दिवस लागू नहीं किया गया है। 9 दिसंबर और 12 दिसंबर को भी सभी बैंकों द्वारा लिखित प्रतिवेदन विरोध स्वरूप दिया जा चुका है। आगामी कार्य दिवस में बैंकों के आगे प्रदर्शन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...