सरकारी बैंकों और बीमा कंपनियों को खर्च घटाने का निर्देश
नई दिल्ली, मई 18 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम एशिया संकट के बीच वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और बीमा कंपनियों को निर्देश दिया है कि वह अपने खर्चों में कटौती करे। मंत्रालय की तरफ से बैंकों और बीमा कंपनियों के महाप्रबंधकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से कहा गया है कि स्थिति को देखते हुए खर्चों में कटौती के उपाय तत्काल लागू करें। सूत्रों का कहना है कि वित्त मंत्रालय ने बैंकों को खर्चों में कटौती करने के लिए कई अहम बिंदुओं पर निर्देश दिए हैं। उनसे कहा गया है कि सारी बैठकों को ऑनलाइन किया जाए। खासकर जब तक बेहद जरूरी न हो, तब तक बुलाकर आमने-सामने बैठक ना की जाए। सभी बैंक और बीमा कंपनी निचले स्तर तक ऑनलाइन मोड पर बैठकों को आयोजित करें। इसके साथ ही, अधिकारी विदेशी दौरों पर जाने से परहेज करें। इसको लेकर बैंक आंतरिक आदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.