नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बीमा सेक्टर में अफसर बनने का बड़ा मौका है। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर बनने के लिए आवेदन की खिड़की आज यानी 28 अक्टूबर को बंद हो रही है। कंपनी ने जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट के कुल 321 पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को मेट्रो शहरों में करीब 1.14 लाख रुपये महीने तक कुल वेतन-भत्ते मिल सकते हैं। अगर आप अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, तो आज फॉर्म भरने का आखिरी मौका है। NICL की इस भर्ती के तहत स्केल-I एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 321 पद भरे जाएंगे। इनमें 200 पद जनरलिस्ट और 121 पद स्पेशलिस्ट अधिकारियों के हैं। स्पेशलिस्ट पदों में फाइनेंस, लीगल, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, रिस्क इंजीनियरिंग, कंपनी सेक्रेटरी और...