सीतामढ़ी, अप्रैल 24 -- सीतामढ़ी। भीषण गर्मी में सरकारी बस स्टैंड में जहां यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलनी चाहिए, वहीं बदहाल व्यवस्था ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यात्री शेड जर्जर हो चुके हैं और कई जगह गंदगी का अंबार लगा है। शेड न केवल टूट-फूट की स्थिति में हैं। बल्कि उनकी सफाई भी नियमित रूप से नहीं हो रही है। परिणामस्वरूप यात्री वहां बैठने से कतराते हैं और तपती धूप में खुले आसमान के नीचे खड़े रहने को मजबूर होते हैं। कई जगहों पर शेड इतने खराब हैं कि वे धूप से बचाव करने में भी सक्षम नहीं हैं। पेयजल की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। यह भी पढ़ें- सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल सुविधा की कमी शीतल पेयजल की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। ज्यादातर नल या तो खराब पड़े हैं या उनमें पानी ही नहीं आता। ऐसे में यात्रियों को मजबूरन बोतलबंद ठंडा पानी खरीदना पड़ रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.