मुजफ्फरपुर, नवम्बर 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के कंडक्टर हैंड हेल्ड मशीन से यात्रा टिकट नहीं काट रहे हैं। मशीन दिए एक माह से अधिक हो गया, लेकिन मशीन का उपयोग नहीं किया जा रहा। कंडक्टर कर रहे कि उन्हें मशीन से काम करना सिखाया नहीं गया। जबकि बीएसआरटीसी के जिम्मेदार दावा कर रहे हैं कि कंडक्टरों को डिपो कार्यालय पर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। हैंड हेल्ड मशीन मिलने के साथ दो-चार दिन बाद तक पटना, दरभंगा व चंपारण रूट की बसों में मशीन से टिकट काटे गए। उसके बाद बंद है। इधर, कंडक्टरों ने कहा कि उनलोगों को प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। डॉयरेक्ट टिकट काटने में परेशानी नहीं है। लेकिन बीच के हॉल्ट से टिकट काटने में परेशानी हो रही है। टिकट गलत कट जा रहा है। गलत टिकट नहीं कटे, इस वजह से वे मैनुअल टिकट ही जारी कर रहे हैं। पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.