गंगापार, फरवरी 28 -- तहसील बारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुरवल सहनी में सरकारी बंजर भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप लगाया गया है।इस आसय की शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम बारा से शनिवार को किया है। बघोला खेरहट खुर्द निवासी रणविजय सिंह पुत्र रमेश सिंह ने उपजिलाधिकारी बारा को शिकायती प्रार्थना में आरोप लगाया है कि सुरवल सहनी की आराजी संख्या 77 व 78 को गृह मंत्रालय, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पुलिस थाना निर्माण हेतु पुनर्ग्रहित किया गया है। यह भूमि राजस्व अभिलेखों में सरकारी बंजर के रूप में दर्ज है और भविष्य में थाना निर्माण के लिए सुरक्षित की गई है। इसके बावजूद गांव के कुछ दबंग किस्म के लोगों द्वारा उक्त भूमि पर अवैध रूप से पक्का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और यदि समय रहते प्रशासन द्वारा रोकथाम नहीं की गई तो सरकारी भूमि पर...