नोएडा, अप्रैल 28 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-27 में व्यवसाय करने वाले कारोबारी के साथ 43 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आगरा के रहने वाले पति-पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ सेक्टर-20 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों ने साजिश के तहत पीड़ित से सामान ले लिया और भुगतान नहीं किया। दिल्ली के शालीमार बाग निवासी सुबोध वालिया बिजली के उपकरण जैसे केबल, वायर और लाइटिंग फिक्स्चर का कारोबार करते हैं। उनका दफ्तर दिल्ली के साथ-साथ नोएडा सेक्टर-27 में भी है। पुलिस को दी शिकायत में सुबोध ने बताया कि जनवरी 2022 में उनकी मुलाकात रविकांत शर्मा से हुई। रविकांत ने खुद को बड़े सरकारी प्रोजेक्ट में ऑर्डर दिलाने वाला बताया और कमीशन पर काम करने की बात कही। शुरुआत में रविकांत ने दो-तीन छोटे ऑर्डर दिलवाए, जिनका भुगतान समय पर हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.