लखनऊ, जुलाई 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राज्य स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा सोमवार को भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार विषय पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि सरकारी प्रयासों से नहीं हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी से ही जल संरक्षण संभव है। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण, नदी पुनर्जीवन तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देने के मुद्दे पर विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाना था।जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद सभी प्रतिभागियों से जल संरक्षण को जन-जन तक पहुंचाने तथा अपने स्तर पर इसे बढ़ावा देने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर गंगा अवतरण पर आधारित सांस्कृतिक नृत्य नाटिका का मंचन किया गया तथा राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के कार्यों पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया...