नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- मुंबई। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने नवंबर के पहले सप्ताह में पूर्ण पहुंच मार्ग (एफएआर) के तहत सरकारी प्रतिभूतियों में अपना निवेश करीब 8,000 करोड़ रुपये बढ़ाया है। इस दौरान रुपये में मजबूती आई और बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट दर्ज की गई। भारतीय समाशोधन निगम लिमिटेड से प्राप्त आंकड़ों के संकलन के मुताबिक, एफएआर के तहत सरकारी प्रतिभूतियों में एफपीआई की हिस्सेदारी दो नवंबर के 3.57 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर नौ नवंबर को 3.65 लाख करोड़ रुपये हो गई। इस तरह इसमें करीब 7,968.78 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...