सरकारी पोखरी में अवैध मिट्टी खनन का आरोप, जांच में विरोधाभास
महाराजगंज, जून 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर जरलहिया गांव में सरकारी पोखरी से जेसीबी मशीन लगाकर अवैध मिट्टी खनन किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की जांच रिपोर्ट में विरोधाभास सामने आने से मामला रोचक हो गया है।ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सभा की पोखरी से पिछले एक सप्ताह से लगातार बड़े पैमाने पर मिट्टी निकाली जा रही थी और उसे विभिन्न गांवों में बेचा जा रहा था। शिकायत के बाद दो दिन तक कार्य बंद रहा, लेकिन भोर में फिर से जेसीबी मशीन लगाकर मिट्टी निकाले जाने की सूचना ग्रामीणों ने एक्स के माध्यम से पुलिस और फोन के माध्यम से राजस्व विभाग को दी। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग के हल्का लेखपाल अंजनी गुप्ता और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.