सरकारी पेड़ काटने में प्रधान समेत 11 पर मुकदमा
बरेली, मई 18 -- शीशगढ़, संवाददाता। गांव बंजरिया में एक माह पूर्व सरकारी तालाब से कुछ लोगों ने चोरी से पेड़ काट लिए थे। ग्रामीण की सूचना पर लेखपाल ने सरकारी तालाब की गाटा संख्या 558 पर खड़े यूकेलिप्टस के 23 पेड़ चोरी से काटने की जांच कर अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी थी। अधिकारियों के निर्देश पर लेखपाल प्रवेंद्र कुमार ने ग्राम प्रधान राजेंद्र, खेमकरन, होरीलाल, दीनानाथ एवं सद्दीक अहमद और छह अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.