मेरठ, अप्रैल 12 -- दौराला थाना क्षेत्र के ग्राम दादरी में सरकारी पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां सड़क किनारे लगे पांच पेड़ों के कटे हुए ठूंठ बरामद किए गए। वन दरोगा सरधना संजीव कुमार ने बताया की 10 अप्रैल को सूचना मिली थी कि गांव दादरी में रात के समय सरकारी पेड़ों को अवैध रूप से काटा गया है। जांच के दौरान चार शीशम और एक तुन के पेड़ कटे पाए गए। उनके ठूंठ ताजा हालत में जमीन में दबे मिले, जिससे स्पष्ट है कि कटान हाल ही में किया गया। स्थानीय लोगों से पूछताछ में सामने आया कि खेत मालिक जगत सिंह पुत्र स्वर्गीय धासीराम ने ठेकेदार हामिद पुत्र सत्तार, निवासी ग्राम कैली के माध्यम से पेड़ों को चोरी-छिपे कटवाकर बेच दिया।वन विभाग के अनुसार यह कृत्य उत्तर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.