कटिहार, अप्रैल 4 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सरकारी दफ्तरों में वर्षों से जंग खा रहे पुराने और जर्जर वाहनों से अब छुटकारा मिलने जा रहा है। परिवहन विभाग के निर्देश पर 15 साल से अधिक पुराने सरकारी वाहनों को हटाने की कवायद तेज कर दी गई है। इसके तहत सभी विभागों को अपने-अपने पुराने वाहनों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है। जिले के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, एसएफसी, विभिन्न थाना परिसर, जल संसाधन विभाग समेत कई कार्यालयों में लंबे समय से खराब पड़े वाहन न सिर्फ जगह घेर रहे हैं, बल्कि परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्था पर भी असर डाल रहे हैं। अब इन वाहनों को चिन्हित कर नियमानुसार हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।परिवहन नियमों के अनुसार 15 वर्ष पूरे कर चुके सरकारी वाहनों का रजिस्ट्रेशन स्वतः समाप्त माना जाएगा और उनका दोबारा निबंधन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.