रांची, अप्रैल 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य सरकार के विभिन्न सेवा के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों में निरंतर सीखने और क्षमता विकास की संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रशिक्षण दिया जाएगा। गुरुवार से शुरू होने वाले राष्ट्रीय साधना सप्ताह में उक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक सप्ताह (2 से 8 अप्रैल) तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विभाग व कार्यालय में कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश है कि वे साधना सप्ताह के दौरान आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफार्म पर कई विषयों पर कम से कम चार घंटे के पाठ्यक्रम को पूरा करें। इसके तहत कर्मियों को प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों प्रशिक्षण मिलेगा। इसे लेकर कार्मिक सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो ने सभी विभागों के अपर म...