सरकारी नौकरी लग गई, फिर भी राशन कार्ड नहीं कराया बंद? अब पड़ सकता है भारी, जानें कैसे
रांची, जुलाई 19 -- Ration Card Rules: अगर आपकी सरकारी नौकरी लग चुकी है और इसके बावजूद आपने अपना राशन कार्ड सरेंडर नहीं किया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। झारखंड की राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत अपात्र राशन कार्डधारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर वर्षों से लिए गए सरकारी खाद्यान्न की राशि वापस जमा करने का निर्देश दिया गया है। राशि जमा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। रांची जिला प्रशासन की जांच में कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। अधिकारियों के अनुसार, वर्षों से सरकारी नौकरी कर रहे कुछ लोग भी गरीबों के लिए निर्धारित राशन योजना का लाभ उठाते रहे। इनमें एक रेलवे कर्मचारी शामिल है, जो पिछले नौ वर्षों से सरकारी सेवा में है, लेकिन इसके बावज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.