सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर लड़की से रेप, पटना के गेस्ट हाउस में बड़ा कांड
नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- खगौल। पटना के एक गेस्ट हाउस में शर्मनाक कांड हुआ है। पटना से सटे खगौल थाना क्षेत्र के पीजीएस मोड़ स्थित सैनिक गेस्ट हाउस में रविवार को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपित फरार हो चुका था। पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर किशोरी को मेडिकल जांच के लिए एम्स फुलवारी भेजा। किशोरी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित भोजपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।बस में आरोपित से हुई थी मुलाकात पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बस में सफर के दौरान आरोपित से मुलाकात हुई थी। उसने खुद को सरकार में वरीय अधिकारी बताते हुए कई लोगों को नौकरी दिलाने का दावा किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.