आगरा, अप्रैल 19 -- बेटे की सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर पूर्व बैंक कर्मचारी से ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि नौकरी न लगने पर जब उसे आरोपित दबंग से पैसे मांगे तो जान से मारने की धमकी मिली। शिकायत करने पर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश पर कमला नगर पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गंगे गोरी बाग बल्केश्वर निवासी निवासी 70 वर्षीय रिटायर्ड बैंक कर्मचारी दीनदयाल शर्मा ने कोर्ट में प्रस्तुत किए प्रार्थना पत्र में बताया कि 2016 में रिटायरमेंट के बाद मिले प्रोविडेंट फंड व ग्रेच्युटी के पैसे मिले थे। इसी दौरान उसके यहां प्रेम शंकर राठौर निवासी गोपालपुरा शमसाबाद आया। वह उसे पहल से जानते थे।आरोपित कहने लगा कि आपका बेटा बेरोजगार है। मैं सरकारी नौकरी लगवा दूंगा। पीड़ित झांसे में आ गए। झांसे में आ...