सरकारी नौकरी मिलने तक आउटसोर्स में दें काम
कानपुर, मई 30 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कैंटोमेंट बोर्ड में मृतक आश्रितों को वर्षों से नौकरी न मिलने की समस्या को लेकर 18-20 आश्रितों के साथ पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया सीईओ स्टीफन पीडी से मिले। इन सभी को मृतक आश्रित के पदों पर योग्यता के हिसाब से नौकरी पर रखने की बात कही। सीईओ ने आश्वासन दिया कि जब तक सरकारी नौकरी नहीं मिलती है, तब तक इन सभी को आउटसोर्सिंग में रख लिया जाएगा। सीईओ ने कहा कि नियमानुसार काम होगा। रघुनंदन सिंह भदौरिया ने कहा कि मृतक आश्रितों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या है। वर्षों से चक्कर काट रहे हैं। इनको किसी न किसी कंपनी के अधीन समायोजित कर दिया जाए। सीईओ ने कहा कि नौकरी देने के लिए पत्र रक्षा मंत्री को भी भेज दिया है। इसकी जांच हो जाएगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित तिवारी, शिवकुमार, आकाश कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.