नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- देश भर में लाखों छात्र हर साल SSC, रेलवे, बैंक, UPSC, BPSC या अन्य राज्य स्तरीय सरकारी नौकरियों की तैयारी में दिन-रात एक कर देते हैं। घंटों पढ़ाई करने और जी तोड़ मेहनत के बावजूद कई बार उम्मीदवार सफलता की दहलीज पर पहुंचकर भी चूक जाते हैं। अक्सर छात्रों को लगता है कि वे पढ़ाई में कम रह गए, लेकिन असलियत यह है कि उनकी मेहनत सही दिशा में नहीं होती। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान की जाने वाली छोटी-छोटी गलतियां उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर देती हैं। अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो इन 5 गंभीर गलतियों से बचना बेहद जरूरी है।1. बिना सही स्टडी प्लान के पढ़ाई शुरू करना सरकारी नौकरी की तैयारी में सबसे आम गलती होती है बिना किसी सही स्टडी प्लान के पढ़ाई करना। कई छात्र आज एक विषय पढ़ते हैं, तो कल बिना ...