अलीगढ़, अप्रैल 30 -- लोधा, संवाददाता। थाना गोरई के गांव नगला पीला निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भांजा राज पाठक निवासी नहरोई कुमारपुर नगला बांस हाथरस पढ़ाई कर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है। करीब दो वर्ष पहले उनकी मुलाकात मथुरा जनपद के थाना राया क्षेत्र के गांव सुथरईया निवासी सर्वेश से हुई थी। सर्वेश ने खुद को अपने साथियों पंकज, रितिक, शैलेश, जितेंद्र और यशपाल के साथ मिलकर सरकारी नौकरी लगवाने वाला बताया। आरोप है कि आरोपियों ने राज पाठक की भारतीय डाक विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज ले लिए। इसके बाद फर्जी तरीके से आधार कार्ड में दूसरे व्यक्ति का फोटो लगाकर तैयार कर दिया और कहा कि परीक्षा में किसी अन्य को बैठाकर पास कराकर नौकरी दिला देंगे। इसके एवज में आरोपियों ने पीड़ित से नकद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.