सहारनपुर, मार्च 17 -- सहारनपुर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। थाना कुतुबशेर पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बेहट थाना क्षेत्र के रामपुर कलां निवासी ब्रिजेश कुमार पुत्र श्यामलाल ने तहरीर में बताया कि उसके भाई रजनीश की सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर धूमसिंह पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम बाढ़ी माजरा थाना कुतुबशेर और अशोक बर्मन पुत्र सुधनचंद निवासी मोहल्ला द्वारिकापुर थाना सदर बाजार ने उसे बहला-फुसलाकर रुपये लिए। तहरीर के अनुसार दिसंबर 2025 में विभिन्न तारीखों में ऑनलाइन फोन पे के माध्यम से कुल दो लाख रुपये धूमसिंह के खाते में डलवाए गए। आरोप है काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित ने बार-बार संपर्क किया, लेकिन आरोपी टालमटोल करते रहे। पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.