मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मोतीझील स्थित एक अपार्टमेंट में रह रहे सीतामढ़ी के रिटायर्ड इंजीनियर राम स्वारथ साह की पुत्री जया भारती उर्फ भारती गामी को सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर 21.31 लाख रुपये की ठगी कर ली गई है। उन्होंने इसकी एफआईआर सदर थाने में दर्ज कराई है। इसमें कुढ़नी थाना के खरौना जयराम मोहल्ला निवासी यशराज उर्फ जिम्मी और उसके भाई जीत कुमार चौधरी उर्फ रौकी को नामजद आरोपित बनाया है। सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। रुपये के लेनदेन का ब्योरा वादी राम स्वारथ साह से मांगा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.