नई दिल्ली, मई 11 -- Sarkari Naukri 2026: आज के समय में सरकारी नौकरी पाना लाखों युवाओं का सपना है, लेकिन सही जानकारी के अभाव में कई बार अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से पहले ही बाहर हो जाते हैं। अक्सर देखा गया है कि योग्य होने के बावजूद छात्र आवेदन फॉर्म भरने में छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जिससे उनका फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है। ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया जितनी आसान दिखती है, उतनी ही सावधानी की मांग भी करती है।सही और आधिकारिक वेबसाइट की पहचान कैसे करें? सरकारी नौकरी की तलाश में सबसे बड़ी चुनौती 'फेक वेबसाइट्स' से बचना है। कई जालसाज सरकारी पोर्टल जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइट बना लेते हैं। पहचान का तरीका: हमेशा ध्यान दें कि भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइटों के अंत में प्राय: .gov.in या .nic.in लगा होता है। भरोसेमंद सोर्स: किसी भी वैकेंसी की जान...