नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- Bihar Govt New Rule for Sarkari Employees : बिहार में सरकारी नौकरी कर रहे लाखों कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अक्सर देखा जाता है कि एक बार सरकारी सेवा में आने के बाद भी कर्मचारी बेहतर पद और ज्यादा सैलरी की चाहत में लगातार दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठते रहते हैं। लेकिन अब नीतीश सरकार ने इस पर लगाम लगाने और नियमों को सख्त करने का निर्णय लिया है। नई नियमावली के अनुसार, अब सरकारी कर्मचारी अपनी पूरी सेवा अवधि के दौरान किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में केवल एक बार ही शामिल हो सकेंगे। यह फैसला शासन व्यवस्था में स्थिरता लाने और बार-बार होने वाले तबादलों या पदों के खाली होने की समस्या को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है।क्या है नया नियम? (केवल एक बार का मौका) नगर विकास एवं आवास विभा...