कानपुर, अगस्त 19 -- कानपुर। क्राइस्टचर्च कॉलेज के सर्वपल्ली राधाकृष्णन ऑडिटोरियम में करियर काउंसिलिंग सेल की ओर से गवर्नमेंट एग्जाम प्रिपरेशन विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ प्राचार्य प्रो. विनय जॉन सेबेस्टियन और सेल की समन्वयक प्रो. मीत कमल ने किया। पीडब्ल्यू एग्जाम वाला के रिसोर्स पर्सन हिरेंद्र मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को सरकारी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित जानकारी दी। विभिन्न सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं के अवसरों, परीक्षा की तैयारी की सही रणनीति, अध्ययन की योजना, समय प्रबंधन तथा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के प्रभावी तरीकों को समझाया। छात्रों को निरंतर अध्ययन, सही दिशा में तैयारी एवं अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी के प्रति छात्रों को किया प्रोत्साहित इसका उद्...